सूचना (NOTICE)
सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि वे अपनी पिछली कक्षा की समस्त पाठ्य-पुस्तकें दिनांक 01/04/2026 तक विद्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कर दें तथा अगली कक्षा की पुस्तकें प्राप्त कर लें |
नया शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रहा है। इस दिन से विद्यालय में नियमित रूप से शैक्षणिक कार्य संचालित किया जाएगा।
अतः सभी विद्यार्थी समय पर विद्यालय आकर अपनी कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित हों।
आदेशानुसार
प्रधानाचार्य
महात्मा गाँधी राजकीय विद्यालय भुवाखेड़ी
